भारत
नशेड़ी बेटे ने की मां की हत्या, 20 रुपए बनी वजह, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 July 2025 5:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कुल्हाड़ी और ईंट से हमला.
नूंह: हरियाणा के नूंह में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। नशेड़ी बेटे ने 20 रुपए के लिए मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह जिले के गांव जयसिंहपुर में नशेड़ी बेटे ने मात्र 20 रुपए न देने पर अपनी मां की कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह में भेज दिया। घटना शनिवार की देर रात करीब 1 बजे के बाद की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस ने वारदात में प्रयोग होने वाली कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की रात गांव जयसिंहपुर से ढेंकली रास्ते पर तालाब के पास हुई। आरोपी जमशेद ने बुजुर्ग मां रजिया की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने उसे 20 रुपए देने से मना कर दिया था। रजिया को पता था कि जमशेद नशे का आदी है, इसलिए उन्होंने सुबह रुपए देने की बात कहकर उसे टाल दिया। रात करीब 12 बजे जमशेद ने रुपए चुराने की कोशिश की। जागने पर रजिया ने इसका विरोध किया, जिसके बाद गुस्साए जमशेद ने उन पर ईंट से हमला किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गईं और उनकी मौत हो गई।
मां की हत्या के बाद भी नशेड़ी बेटा चादर ओढ़कर सो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जयसिंहपुर पुलिस चौकी और नूंह सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जमशेद को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी, हालांकि अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार, जमशेद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है, जबकि उसके दो भाई विवाहित हैं। मूल रूप से असम का रहने वाला यह परिवार कई सालों से जयसिंहपुर में रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमशेद लंबे समय से नशे की लत में डूबा हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





