
x
Shimla. शिमला। प्रदेश में चार पेयजल योजनाओं में पानी की कमी दर्ज की गई है। ये योजनाएं कांगड़ा, किन्नौर और सिरमौर जिला से संबंधित हैं, जबकि 161 योजनाओं पर आशिंक तौर पर पानी कम हुआ है। प्रदेश में अप्रैल माह में हुई बारिश के चलते इस मर्तबा गर्मियों के सीजन में पानी की व्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लिहाजा इस सप्ताह 1.55 प्रतिशत स्कीमें ही प्रभावित दर्ज की गई हैं। जल शक्ति विभाग से प्रदेश में पेयजल व्यवस्था पर पैनी निगाह रखे हुए हैं और हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय में पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 10658 पेयजल योजनाओं को लेकर रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय पहुंची है। इनमें विभाग के शिमला जोन की 5470, मंडी 2403, हमीरपुर 1145 और कांगड़ा जोन की 1640 पानी की स्कीमें शामिल है। विभाग को मिली रिपोर्ट के तहत प्रदेश की कुल 165 पेयजल योजनाओं में पानी की कमी दर्ज हुई है।
इनमें चार पेयजल योजनाओं में अधिक पानी की कमी दर्ज की गई है और यह 75 फीसदी से उपर प्रभावित हुई है। इनमें कांगड़ा जिला के नुरपुर क्षेत्र की दो, किन्नौर के रिकांगपिओ और सिरमौर जिला की एक-एक पेयजल योजना शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 121 स्कीमों पर शून्य से 25 फीसदी, 35 पर 25 से 50 और पांच योजनाओं पर 50 से 75 प्रतिशत के बीच प्रभावित हुई हैं। विभाग की मानें, तो 161 पेयजल योजनाओं पर यह प्रभाव आंशिक तौर पर पड़ा है और किसी प्रकार से पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। विभाग का कहना है कि हर सप्ताह फील्ड के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश पूर्व में जारी किए है। जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता ई. अंजु शर्मा का कहना है कि प्रदेश में पेयजल व्यवस्था पर विभाग की पूरी नजर है। गर्मियों के सीजन को देखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी कर दिए गए है। इसके तहत फील्ड को पानी लाइन की लीकेज की स्थिति में तुरंत इसे दुरुस्त करने को कहा गया है। वहीं जिन पेयजल योजनाओं में अगर पानी की 75 फीसदी से ऊपर पानी की कमी दर्ज होती है, तो उनके लिए साथ लगती योजना से पानी की सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





