भारत

Una में आसमान से बरसी राहत की बूंदें

Shantanu Roy
7 Jun 2024 10:15 AM GMT
Una में आसमान से बरसी राहत की बूंदें
x
Una. ऊना। जिला ऊना में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी कम होकर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से जहां गर्मी से थोड़ी राहतमिली है। वहीं बारिश नकदी फसलों के लिए भी संजीवनी मानी जा रही है। ऊना व आसपास क्षेत्रों में बुधवार देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। जबकि आग से धधक रहे जंगलो में वनस्पति एवं वन्य जीव जंतुओ ने राहत महसूस की है। स्थानीय लोगों सोहन सैनी, अजय कुमार, संजीव कुमार, जोगिंद्र सिंह, जीत लाल आदि ने बताया कि बारिश से मौसम सुहावना हुआ है।


बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से नकदी फसलों को भी संजीवनी मिली है। उन्होंने कहा कि ऊना में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कूलर व पंखे भी जवाब दे गए थे। गुरुवार को जिला का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उक्त बारिश से तापमान में थोडी कमी आई है। लगातार दो सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी से बढ़ रहे उमस से भी लोगों को निजात मिली है। बारिश न होने व गर्मी के कारण फसलें व नकदी सब्जियां भी मुरझानी शुरु हो गई थी। अब बारिश होने से किसानों को भी राहत मिली है। उधर, जिला मौसम अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Next Story