
x
Nadaun. नादौन। नादौन के गौना, सेरा व माझियार सहित साथ लगते क्षेत्रों में बुधवार देर शाम उस समय लोग दहशत में आ गए जब उन्होंने अचानक आसमान में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे। पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद यह घटना अति गंभीर है। चिंता का विषय तो यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के बेहद करीब अति संवेदनशील स्थल पर भी काफी देर तक एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया, जहां उनकी वयोवृद्ध माता सहित अन्य परिजन भी घर में रह रहे हैं। जंगल में आग की तरह फैली इस सूचना के कारण लोग इतना डर गए कि उन्होंने घरों की लाइट्स आदि तुरंत बंद कर दीं।
करौर पंचायत के पूर्व उपप्रधान संजीव कुमार तथा मुख्यमंत्री की गृह पंचायत अमलेहड़ की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि पहले यह ड्रोन सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखे गए, जिनमें से एक गौना की ओर, एक माझयार की ओर और एक कोहला गांव की ओर बहुत तेज गति से जाता हुआ देखा गया। एक ड्रोन क्रैश हो गया है, परंतु अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को तुरंत मौका पर भेजा गया है तथा मामले की जांच आरंभ कर दी गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





