भारत
जल्द अमीर बनने का सपना, किया ऐसा काम दोस्तों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
10 Sept 2023 5:57 PM IST

x
वाशिंग मशीन और फ्रिज को अपराधी लूट ले गए थे.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने 6 दोस्तों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. कुंडली थाने की पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले 6 दोस्तों को लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
दरअसल पिछले सप्ताह एक ट्रक चालक का अपहरण कर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. ट्रक में रखे लाखों रुपए की वाशिंग मशीन और फ्रिज को अपराधी लूट ले गए थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी और इसी दौरान इस गिरोह के बारे में पता चला.
पुलिस की गिरफ्त में आए लूट के सभी छह आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और आपस में गहरे दोस्त हैं. इन आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने और जल्द अमीर बनने के लिए लूटपाट करने वाला गिरोह बना लिया था.
आरोपियों ने पिछले सप्ताह पहले तो एक ट्रक चालक को बंधक बनाया और उसके ट्रक को खेतों के रास्ते दिल्ली लाने की कोशिश करने लगे. ट्रक खेत में फंस गया जिसके बाद इन्होंने ट्रक में रखे वाशिंग मशीन और फ्रिज को लूट लिया और वहां से चलते बने. इस दौरान उन्होंने ट्रक चालक को झाड़ियों में फेंक दिया. इन सभी आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी.
आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि इन सभी ने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इन्होंने पहले तो एक ट्रक चालक को बंधक बनाया और बाद में उसके ट्रक को खेतों के रास्ते दिल्ली ले जाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान ट्रक खेत में फंस गया तो अपनी गाड़ी में ट्रक में लदी वाशिंग मशीन और फ्रिज लेकर फरार हो गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





