
x
Chamba. चंबा। ग्राम पंचायत रूपणी के ग्रामीणों ने जिला परिषद की पूर्व प्रत्याशी मंजरी शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर राजनगर-भंडार सडक़ के निर्माण के लिए नाबार्ड योजना के तहत शीघ्र धनराशि जारी करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सडक़ का निर्माण कार्य वर्ष 1996-97 में शुरू किया गया था, लेकिन लगभग तीन दशक बीत जाने के बाद भी यह परियोजना अधूरी पड़ी है। सडक़ निर्माण पूरा न होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग चार किलोमीटर लंबी इस सडक़ के लिए आवश्यक वन स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जा चुकी है।
इसके बावजूद नाबार्ड से बजट स्वीकृत न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह सडक़ रूपणी पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ती है और हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है। विशेषकर मानसून के दौरान कच्ची और अधूरी सडक़ की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है, जिससे मरीजों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण सडक़ निर्माण कार्य के लिए व्यक्तिगत स्तर पर हस्तक्षेप कर नाबार्ड से शीघ्र धनराशि स्वीकृत एवं जारी करवाई जाए, ताकि लंबे समय से लंबित परियोजना को पूरा कर क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर सडक़ निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





