भारत

शादी समारोह में डबल मर्डर, तंदूरी रोटी बनी वजह

Nilmani Pal
7 May 2025 7:19 AM IST
शादी समारोह में डबल मर्डर, तंदूरी रोटी बनी वजह
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। अमेठी जिले में एक शादी समारोह के दौरान खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. तंदूरी रोटी के बंटवारे को लेकर शुरू हुई बहस ने दो युवाओं की जान ले ली. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह दर्दनाक घटना 3 मई की रात सराय हृदय शाह गांव में हुई, जहां एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था.

पुलिस के अनुसार, बारात बलभद्रपुर गांव से आई थी और दूल्हा गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था. बारात के स्वागत में भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें तंदूरी रोटी को लेकर विवाद हो गया. रवि (18 वर्ष) और आशीष (17 वर्ष), जो गौरीगंज के राजगढ़ लोढ़न का पुरवा गांव के निवासी थे, शादी में लड़की पक्ष की ओर से मेहमान बनकर आए थे. भोजन के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर किसी बात पर झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो उठा.

इस झगड़े में रवि और आशीष पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया. अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन छह आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 191(2) और 191(3) (ग़ैर-इरादतन हत्या), 190 (हमला), 115(2) (साझा इरादा), 352 (गैर-कानूनी बल प्रयोग) और 103(1) (सामूहिक हिंसा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Next Story
null