भारत

डबल मर्डर हो गया मामूली बात को लेकर, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
4 May 2025 10:21 PM IST
डबल मर्डर हो गया मामूली बात को लेकर, इलाके में हड़कंप
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान कमल और अमज़द के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात उस समय हुई जब कमल, अमज़द और आबिद नामक व्यक्ति सब्ज़ी मंडी स्थित एक रेड लाइट के पास खड़े थे. तभी दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और किसी मामूली बात को लेकर तीनों से बहस करने लगे.
बहस जल्द ही हिंसक हो गई और उनमें से एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 56 से 60 साल के बीच बताई जा रही है, उसने अचानक चाकू निकालकर तीनों पर हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कमल और अमज़द ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि आबिद को दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.
आबिद ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक ने अचानक चाकू से वार किया. पुलिस ने इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी, नंद किशोर उर्फ थुइया (65) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, थुइया पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जेब काटने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. घटना के बाद वह फरार होकर अपने गांव चला गया था, लेकिन पुलिस की टीमों ने उसे ढूंढ निकाला.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story