छत्तीसगढ़
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, वारदात को अंजाम देने वाला निकला अपना
jantaserishta.com
4 May 2025 10:05 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: जिले के पकनी गांव में हाल ही में हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के चचेरे भाई ने ही की थी. हत्या का कारण शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद को बताया जा रहा है. यह मामला चन्दौरा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, 1 मई की रात पकनी गांव निवासी अनिल मरावी एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा. परिजनों ने अगली सुबह उसकी खोजबीन शुरू की तो गांव के ही एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की. मामले की जांच में पता चला कि समारोह के दौरान दोनों भाइयों के बीच खाने-पीने के सामान खत्म हो जाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मृतक अनिल ने आरोपी को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी रंजिश में आरोपी ने शादी वाले घर से टांगी लाकर अनिल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी से पूछताछ में हत्या का यह राज खुला. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





