
x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के 16 बकरियां बरामद किया है। इसके अलावा सभी आरोपियों के कंधे में बकरियों को बैठाकर शहर में जुलूस निकाला गया है।
पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए सभी चोर शब्बीर खान, गौरव धूरी, सोहेल खान, मनीष पटेल, सहबाब खान, शाहिद खान और अजय सोनवानी बिलासपुर के रहने वाले हैं। जो पंडरिया थाना के वनांचल क्षेत्र में रात के अँधेरे का फायदा उठाकर शातिराना तरीके से इनोवा कार को मोडिफाइड करके 80 बकरे-बकरियों को चोरी करके ले उड़े थे और बिलासपुर के अलग-अलग मटन सेंटर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है साइबर सेल की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर कारवाई की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





