भारत

मोबाइल में न उलझो, जीवन को निखारो

Shantanu Roy
10 July 2026 4:45 PM IST
मोबाइल में न उलझो, जीवन को निखारो
x
Kullu. कुल्लू। कुल्लू महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के नव आगंतुक विद्यार्थियों के स्वागत और मार्गदर्शन के लिए एक भव्य इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राकेश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों सहित प्रथम वर्ष के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आई क्यू ए सी कॉर्डिनेटर प्रो. सोम पराकर नेगी ने सभी नए विद्यार्थियों के औपचारिक स्वागत से कियाए जिसके बाद महाविद्यालय में संचालित सभी विभागों के प्राध्यापकों का विद्यार्थियों से परिचय करवाया गया।
विद्यार्थियों को कॉलेज की पाठ्येतर गतिविधियों से जोडऩे के लिए एनसीसी आर्मी गल्र्स बटालियन की प्रभारी प्रो.संगीता, एनएसएस के प्रभारी डा. खेम चंद और रोवर रेंजर यूनिट की प्रभारी डा.मोनिका ने अपनी-अपनी यूनिट की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके अलावा, स्पोट्र्स प्रभारी डा.ओम प्रकाश ने खेलकूद की संभावनाओं और टाइम टेबल प्रभारी डा. हीरा मणि ने समय-सारणी को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉण् राकेश राणा ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए कहा कि जीवन में कभी भी थक हार कर नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने उसेन बोल्ट, मार्क जुकरबर्ग और थॉमस एडिसन जैसी महान शख्सियतों का उदाहरण देते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
प्राचार्य ने कहा कि आप स्वयं को केवल एक विद्यार्थी न समझें, बल्कि आप कॉलेज की धरोहर है बस जरूरत है अपने हुनर को सही दिशा में तलाशने की। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करने, बाहरी दुनिया की चकाचौंध से बचने और नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। संबोधन के उपरांत प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने और कड़े अनुशासन में रहने की शपथ भी दिलाई गई।
Next Story