भारत

मशीनें दानियों ने दीं और बिल बना रहे कांग्रेस नेता

Shantanu Roy
1 Aug 2025 4:33 PM IST
मशीनें दानियों ने दीं और बिल बना रहे कांग्रेस नेता
x
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में अवसर का अजब खेल उनके विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। आपदा से त्रस्त लोग सडक़ें बंद होने की वजह से अपने पैसे से सडक़ें खुलवा रहे हैं, जिसमें जेसीबी और एलएनटी मशीनें, दानी सज्जनों ने दी हैं। उसमें तेल हम लोग मिलकर डलवा रहे हैं, जिससे रास्ते खुल सकें, लेकिन कांग्रेस के नेता उनका बिल अपने नाम पर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। कुछ नेता तो मुख्यमंत्री के खास हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पूरी तरीके से नाकाम है। हमने लोगों से अपील करके डीजल के खर्चे पर मशीनें मांगी थीं। दानी सज्जन अपनी मशीनें दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता यहां भी आपदा में अवसर ही तलाश रहे हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस देजी गांव में 11 लोगों की मौत हुई है, वहां पर एक महीने बाद भी लोक निर्माण विभाग जेसीबी नहीं भेज पाया है। वहां भी हम लोगों ने आपसी सहयोग से मशीनें लगवाई हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ग्रस्त पूरा इलाका ही पुष्प उत्पादन, कृषि उत्पादन और बागवानी निर्भर करता है। सडक़ें बंद होने की वजह से लोग अपना उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आज ही बाजार ने पहुंचने से सड़ चुके उत्पाद को फेंकने का एक मामला सामने आया है। आपदा प्रभावितों के लिए यह दोहरी मार है। एक तरफ आपदा की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ सरकार की नाकामी की वजह से।
Next Story