भारत

SR विद्या मंदिर के होनहारों का दबदबा

Shantanu Roy
12 Sep 2024 12:19 PM GMT
SR विद्या मंदिर के होनहारों का दबदबा
x
Market. मंडी। अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग के खेलकूद स्पर्धा बग्गी तुंगल में आयोजित की गई। इस स्पर्धा में एसआर विद्या मंदिर रत्तीपुल के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते स्कूल के विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। लडक़े-लड़कियों की योगा की टीम का जिलास्तरीय स्पर्धा में हुआ है। इसके अलावा चैस का भी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। चैस में स्कूल के प्रतिभागी शह और
मात की चालें चलेगी।


अंडर-19 प्रतियोगिता में लड़कियों ने योगा, एकांकी, भाषण में दूसरा स्थान और अनुशासन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें भी योग टीम जिलास्तरीय खेलकूद के लिए चयनित किया गया। अंडर-19 लडक़ों ने कोटली तुंगल में खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें योगा, चैस, एकांकी में प्रथम स्थान व संस्कृत गीतिका, समूहगान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। योग, चैस, एकांकी में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किय गया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य डा. दिग्विजय सिंह द्वारा बच्चों को बधाई दी और उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है।
Next Story