भारत

West Bengal की घटना पर फूटा डाक्टरों का गुस्सा

Shantanu Roy
18 Aug 2024 10:51 AM GMT
West Bengal की घटना पर फूटा डाक्टरों का गुस्सा
x
Una. ऊना। पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले के विरोध में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला डाक्टर के साथ हुई बर्बरता के चलते शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। किसी भी चिकित्सक ने ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं की।

क्षेत्रीय अस्पताल में केवल एमरजेंसी सेवाएं जारी रही। एमरजेंसी वार्ड मेंं चिकित्सक व अन्य पैरा मैडिकल स्टाफ सेवाएं देते रहे।डा. विकास चौहान, डा.कपिल भरवाल, डा. नितिन वर्मा, डा. अभिषेक, डा. आशना, डा. सुचारिता लठ, डा. प्रियंका शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि दोषी को सजा मिले।
Next Story