भारत

डॉक्टर ने घायल युवक के चोटिल जगह में लगाया स्टेपलर पिन, गिरफ्तारी जल्द

Nilmani Pal
14 March 2026 6:43 AM IST
डॉक्टर ने घायल युवक के चोटिल जगह में लगाया स्टेपलर पिन, गिरफ्तारी जल्द
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। नवादा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव के एक युवक के साथ इलाज के नाम पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

बताया गया है कि युवक 3 मार्च को एक हादसे में घायल हो गया था. हादसे के दौरान उसके सिर पर गहरा घाव हो गया और काफी खून बह रहा था. घायल युवक इलाज की उम्मीद में गणेश नगर स्थित एक ग्रामीण डॉक्टर के पास पहुंचा. युवक के अनुसार डॉक्टर ने घाव की गंभीरता को समझने या उसे टांके लगाने की बजाय एक सामान्य स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल किया. उसने युवक के सिर के फटे हुए घाव पर स्टेपलर की पिन लगा दीं. यह तरीका देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

घटना के बाद इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घाव पर टांके लगाने की जगह स्टेपलर पिन लगाई जा रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस तरह के इलाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं और इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


Next Story
null