भारत

डॉक्टर पर गिरी गाज, इस VIDEO ने मचा दी खलबली...

jantaserishta.com
17 April 2025 5:55 PM IST
डॉक्टर पर गिरी गाज, इस VIDEO ने मचा दी खलबली...
x
मासूम को दी सिगरेट पीने की ट्रेनिंग.
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामाने आया है. जहां एक डॉक्टर मासूम बच्चे को सिगरेट पीना सिखा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया.
यह वीडियो 7 अप्रैल का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चे की मां वही पीएचसी में संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स है. वीडियो में डॉक्टर बच्चे को सिगरेट पीने की बारीकियां सिखा रहा है. यह वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.
इस घटना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद डॉक्टर सुरेश चंद्रा को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था. उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया. डॉक्टर ने अपने पक्ष में बच्चे की मां का बयान भी लगाया, लेकिन जब मां से पूछताछ हुई, तो उसने डॉक्टर के दावों को झूठा बताया.
सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर की शिकायतें पहले भी आती रही थीं. इसलिए कार्रवाई करते हुए उन्हें सीएमओ ऑफिस अटैच किया गया है. वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले में सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. एमओआईसी को आदेश दिया गया है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story