भारत

कानून का डर नहीं...पुलिस पर कर दिया हमला, DJ को लेकर बवाल

jantaserishta.com
17 April 2025 5:36 PM IST
कानून का डर नहीं...पुलिस पर कर दिया हमला, DJ को लेकर बवाल
x

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो हुआ वायरल.
देहरादून: देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में जागरण के दौरान DJ की तेज आवाज को बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया. यह घटना हर्रावाला इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है, जब गश्ती दल की पुलिस टीम शिकायत मिलने पर कार्यक्रम स्थल पहुंची थी.
पुलिस ने बताया कि पहले डीजे मालिक ने आवाज कम कर दी थी, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से आवाज तेज कर दी. इस पर जब पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराने का आग्रह किया, तो वहां मौजूद अंकित पासवान, विनय पासवान, अनिल, सौरव समेत कई महिलाएं और पुरुष पुलिसकर्मियों से भिड़ गए.
विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए घायल सिपाही की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है. पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story