भारत

Nahan में डाक्टर को मिला सम्मान

Shantanu Roy
2 July 2024 4:11 PM IST
Nahan में डाक्टर को मिला सम्मान
x
Nahan. नाहन। रोटरी क्लब नाहन की नई टीम ने सोमवार को एक जुलाई से अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसी कड़ी में समाज सेवा में आगे बढ़ते हुए रोटरी क्लब नाहन की वर्ष 2024-25 की टीम के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कार्यभार संभालते हुए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत सनातन धर्म मंदिर नाहन में पूजा अर्चना से की। इस अवसर पर अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सनातन धर्म मंदिर में माता के चरणों में कोलर चढ़ाकर अन्नपूर्णा का प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा दोपहर बाद शहर के मालरोड पर स्थित वेक स्टूडियो में डाक्टर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज में अहम योगदान देने वाले डाक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि निकट भविष्य में रोटरी क्लब लगातार समाज सेवा के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर सचिव ललित शर्मा, पूर्व प्रधान नवनीत गुप्ता, धीरज गर्ग, पूर्व प्रधान बलदेव कक्कड़, अश्वनी सैणी आदि उपस्थित थे।
Next Story