भारत

क्या आप भी घंटों बैठकर करते हैं चेयर पर काम, तो ऐसे रखें अपने हेल्थ का ध्यान

jantaserishta.com
10 Feb 2025 5:17 PM IST
क्या आप भी घंटों बैठकर करते हैं चेयर पर काम, तो ऐसे रखें अपने हेल्थ का ध्यान
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: अक्सर सीटिंग जॉब करने वाले लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन कई बार वो इन समस्याओं को लेकर अवेयर नहीं रहते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि उन्हें आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
शुरुआती दौर में जब सीटिंग जॉब करने वाले क‍िसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या होती है, तो वो इस मामले में लापरवाही बरतते हैं। अगर वो उसी समय गंभीरता दिखाएं, तो उनकी स्थिति गंभीर नहीं होगी।
उधर, सीटिंग जॉब करने वाले लोगों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? और वो कैसे इससे बच सकते हैं? इस बारे में न्यूज़ एजेंसी ने सीके बिरला अस्पताल के डॉ. अंकुश गर्ग से खास बातचीत की।
डॉ. गर्ग बताते हैं कि आज की तारीख में बड़ी संख्या में लोग डेस्क जॉब करते हैं। वो घंटों चेयर पर बैठते हैं। ऐसा करने से उनके बैक में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसा आमतौर पर उनके दोषपूर्ण तरीके से बैठने से होता है, तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो आपको अपने बैठने की अवस्था सुधारनी होगी।
डॉ. के मुताब‍िक अगर आप डेस्क जॉब करते हैं, तो यह कोशिश कीजिए कि आप झुक कर ना बैठें। अब ऐसे में सवाल यह है कि हम कैसे बैठें? आखिर बैठने की सही अवस्था क्या है? सबसे पहले आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सहज अवस्था में बैठें। आपके बैक को प्राॅपर सपोर्ट मिले। अगर उसे प्रॉपर सपोर्ट नहीं मिलेगा, तो दर्द हो सकता है और यह दर्द आगे चलकर बढ़ भी सकता है।
डॉ. गर्ग बताते हैं कि डेस्क जॉब करने वाले हर व्यक्ति को 30 से 45 मिनट में ब्रेक जरूर लेना चाहिए। आप यह नियम बना लीजिए। ब्रेक लेना बिल्कुल भी मत भूलिए। इससे आपको ना महज शारीरिक, बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी। कई बार लोग मुझसे कहते हैं कि हमारे दफ्तर में कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है, हमें एक दो घंटे लगातार चेयर पर बैठना पड़ता है, तो मैं उन्हें एक आसान सा तरीका बताता हूं कि आप पानी का ग्लास अपने चेयर के पास मत रखिए। जाहिर सी बात है कि आपको प्यास लगेगी और आप पानी लेने के लिए उठेंगे, तो इसी बहाने आपकी बॉडी को रिलैक्स मिलेगा। वहीं, जब कभी कॉफी पीने का समय आए, तो आप खुद कॉफी लेने जाइए। इस तरह से आप बिना कुछ किए हर 40 मिनट में ब्रेक पर चले जाएंगे।
डॉ. ने बताया क‍ि डेस्क जॉब करने वाले को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में दर्द नहीं रहेगा। इसके अलावा, आप लैपटॉप को अपने बिस्तर पर रखकर काम ना करें, क्योंकि कई बार ऐसा करने से भी बैक में दर्द होना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही अपने शरीर की मुद्रा सही रखें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story