
कर्नाटक। ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया, तो सिद्धारमैया ने उन्हें गले से लगा लिया. इससे संकेत मिल रहे हैं कि आखिरकार, कर्नाटक में पिछले काफी समय से चल रही सियासी उठा-पटक खत्म होने जा रही है.
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द इस्तीफा दे सकते हैं. इसे लेकर डीके शिवकुमार के समर्थन में उत्साह देखने को मिल रहा है. कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के पोस्टर लगाए गए हैं. डीके शिवकुमार के समर्थकों ने मिठाई बांटनी भी शुरू कर दी है.
मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर बनी अगर-मगर की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इसकी पुष्टि कर दी है. कर्नाटक मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे.
सीएमओ की ओर से यह बयान तब आया है, जब राज्यपाल के बेंगलुरु से आज सुबह-सुबह ही रवाना होने की बात सामने आई. सीएमओ ने इसी पर यह स्पष्ट किया है कि राज्यपाल के गैरमौजूद रहने पर भी उनके दफ्तर को इस्तीफा सौंपा जाएगा.
#WATCH | Karnataka CM Siddaramaiah and Deputy CM DK Shivakumar share a hug at the CM residence in Bengaluru at the breakfast meeting. Deputy CM DK Shivakumar also touched the feet of CM Siddaramaiah.
— ANI (@ANI) May 28, 2026
(Video Source: Office of Deputy Chief Minister) pic.twitter.com/8bCChizsFL





