भारत

महिला के साथ अनबन, बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, 3 साल से कर रहा था दुष्कर्म

Admin2
19 March 2021 1:45 PM IST
महिला के साथ अनबन, बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार,  3 साल से कर रहा था दुष्कर्म
x
फाइल फोटो 
शर्मनाक घटना

हरियाणा। हिसार जिले के एक गांव का व्यक्ति अपनी बेटी को 3 साल से हवस का शिकार बनाता आ रहा है। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। गांव के एक व्यक्ति ने जनवरी 2016 में एक दिन घर में अकेली पाकर अपनी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी सहम गई और जुबान बंद रखी।

दुष्कर्मी की अपनी पत्नी के साथ अनबन रहती है। वह मौका मिलते ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता। उसने मंगलवार रात को फिर मौका पाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया तो पीड़िता ने एक पड़ोसी युवक को फोन कर आपबीती बता दी। युवक ने फोन कर मामले बारे पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस की टीम कुछ देर बाद गांव में पहुंच गई, लेकिन तब किशोरी की मां ने बुधवार को थाने में आकर शिकायत देने की बात कही तो पुलिस लौट आई। किशोरी व उसकी मां ने बाद में थाने में आकर शिकायत दी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

Next Story