भारत

जिला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऊना ने प्रदेश सरकार को दी चेतावनी

Shantanu Roy
25 July 2026 4:28 PM IST
जिला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऊना ने प्रदेश सरकार को दी चेतावनी
x
Una. ऊना। जिला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऊना की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पारस होटल में जिला अध्यक्ष हरमेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हुई वार्ता और पेंशनर्स की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि 31 जुलाई तक सरकार अपने आश्वासनों को पूरा नहीं करती है तो आगामी आंदोलन की
रणनीति बनाई जाएगी।


प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को 40 प्रतिशत लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी देने का आश्वासन दिया था, जिसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने बताया कि सरकार को सौंपे गए 14 सूत्रीय मांगपत्र में से छह मांगें आंशिक रूप से पूरी हुई हैं, जबकि शेष मांगें अभी लंबित हैं। उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए सरकार का आभार भी जताया तथा कर्मचारियों और पेंशनर्स को 15 अगस्त से पहले महंगाई भत्ते की दो किस्तें जारी करने की मांग उठाई।
Next Story