भारत
21सितंबर को आयोजित होगी जनता दल यू की जिला स्तरीय बैठक: रामानंद
Gulabi Jagat
19 Sept 2023 6:28 PM IST

x
जिला जद यू अध्यक्ष रामानंद मंडल लखीसराय आगामी 21सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित आर लाल कालेज मोड़ से सटे अष्टघटी पोखर के पास मंदिर से पश्चिम अशोक सम्राट भवन में जिला जनता दल यू की जिला कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत गई है।
बैठक की सफलता के लिए जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों,कार्यकारणी सदस्यों एवं नेताओं से ससमय बैठक स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल के अनुसार इस बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए राज्य प्रायोजित कार्यक्रमों का सफल तरीके से क्रियान्वयन, संगठन मजबूती एवं अन्य राजनीतिक मुद्दा पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा।
Next Story





