भारत

पूजा-अर्चना के साथ जिलास्तरीय मां चंडी मेला शुरू

Shantanu Roy
30 May 2026 5:01 PM IST
पूजा-अर्चना के साथ जिलास्तरीय मां चंडी मेला शुरू
x
चंडी। उपतहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी में मां चंडी देवी दो दिवसीय मेले का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ हुआ। मेले का शुभारंभ दून विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। विधायक राम कुमार चौधरी का मेला कमेटी और लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले मां चंडी देवी की पूजा अर्चना व हवन किया गया। उसके बाद मां चंडी देवी और गुरु महाराज को झंडा चढ़ाया गया। मेला कमेटी ने विधायक को टोपी और शाल देकर सम्मानित किया। विधायक ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार की राशि मेला कमेटी को दी। विधायक ने अपनी और अपनी सरकार की उपलब्धियां लोगो के सामने रखी। उन्होंने बताया कि मां चंडी को 100 केवी ट्रांसफॉर्म एक हफ्ते में लगाकर दिया जो कि शुरू हो चुका है। इस दौरान उनके साथ उप तहसील कृष्ण गढ़ के नायब तहसीलदार सूरत सिंह, रनेश राणा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मेला कार्यकारणी अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, राहुल शर्मा, चंद्र मोहन, अमर लाल, विनोद डोगरा, खेल कूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष हिमांशु, रिंकी, योगी, और उनकी पूरी कमेटी भी उपस्थित रही।
Next Story