भारत

जिला परिषद चुनाव, किन्नौर में भाजपा का परचम

Shantanu Roy
2 Jun 2026 4:59 PM IST
जिला परिषद चुनाव, किन्नौर में भाजपा का परचम
x
Rekong Peo. रिकांगपिओ। किन्नौर जिला परिषद की सभी दस सीटों के परिणाम रविवार देर रात घोषित हुए। परिषद के अधिकांश सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का ही कब्जा रहा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याक्षी इस बार खासा कमाल नहीं कर पाए। कुल 10 सीटों में से नौ सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार परचम लहराया है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के हाथ मात्र एक सीट लगी है। रविवार देर रात तक जैसे-जैसे नतीजों की घोषणा होती गई, वैसे-वैसे भाजपा खेमे में उत्साह चरम पर पहुंच गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विस चुनाव से पहले ये
भाजपा के लिए
शुभ संकेत माने जा रहे हैं। पंचायत समिति कल्पा ब्लॉक के कुल 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित विजयी प्रत्याशियों की संख्या आठ बताई जा रही है जबकि भाजपा समर्थित की संख्या छह व एक अन्य बताया जा रहा है। पंचायत समिति निचार ब्लॉक के कुल 15 सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी हुए प्रत्याशियों की संख्या नौ बताई जा रही है जबकि छह कांग्रेस समर्थक बताए जा रहे हैं। पंचायत समिति पूह ब्लॉक की कुल 15 सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी हुए प्रत्याशियों की संख्या नौ बताई जा रही है जबकि छह प्रत्याक्षी कांगो समर्थक बताए जा रहे हैं।
Next Story