भारत
सदैव जनता को समर्पित रहेंगे जिला परिषद प्रत्याशी देवांश चंदेल
Shantanu Roy
22 May 2026 3:23 PM IST

x
Fugitive. भगेड़। जिला परिषद जांगला वार्ड से उम्मीदवार देवांश चंदेल ने पंचायती राज चुनावों को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। देवांश चंदेल लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय है। हर वर्ग के साथ उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। गुरुवार को उन्होंने जांगला वार्ड सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और छाता चुनाव चिन्ह के पक्ष में मतदान की अपील की। देवांश चंदेल क्षेत्र के हर सुख-दुख में लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में भी वे इसी तरह जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। विकास और सहयोग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा। महिला मंडलों को सुदृढ़ किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
युवाओं को नशे से दूर करने को लेकर क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का संतुलित विकास और युवाओं को सही दिशा देना है। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने देवांश चंदेल द्वारा किए कार्यों की भी सराहना की और उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जांगला वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। लोगों ने विशेष रूप से खेलों और समाजसेवा से जुड़े उनके प्रयासों को सराहा। देवांश चंदेल ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करेगा। जिसके चलते उन्हें अपना आशीर्वाद दें। देवांश चंदेल लंबे समय से लोगों की बिजली, पानी, सडक़ सहित अन्य मुलभूत समस्याओं के समाधान करने में जुटे हुए हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान उन्होंने किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





