भारत

पटाखे जलाने पर विवाद, पड़ोसियों में झगड़ा, लाठी और पत्थर चले

jantaserishta.com
2 Nov 2024 10:07 AM IST
पटाखे जलाने पर विवाद, पड़ोसियों में झगड़ा, लाठी और पत्थर चले
x

सांकेतिक तस्वीर

मामले की जांच जारी.
फरीदाबाद: दिवाली के त्योहार के दौरान हरियाणा के फरीदाबाद में लाठी और पत्थर चल गए. पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि यहां दिवाली पर पटाखे फोड़ रहे एक परिवार पर कुछ लोगों ने लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. घटना गुरुवार को बल्लभगढ़ शहर में हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अन्य समुदाय के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर सुभाष कॉलोनी में उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और उनमें से एक का यौन उत्पीड़न किया.
पुलिस के मुताबिक, इलाके में कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया और बच्चों को धमकाया भी. एक पुलिस प्रवक्ता ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जब बच्चों के परिवार की कुछ महिलाएं आरोपी के घर गईं, तो उन पर कथित तौर पर लाठियों और ईंटें, पत्थर से हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद हमलावरों ने शिकायतकर्ता के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और परिवार की एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया. कथित घटना का एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि त्योहार के दौरान ये कोई अकेली घटना नहीं है. गुजरात के राजकोट में सरवैया परिवार के लिए खुशियों का यह त्यौहार मातम में बदल गया.दरअसल, गुरुवार रात 3 बजे के बाद राजकोट के याग्निक रोड स्थित सर्वेश्वर चौक पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुई झड़प ने खूनी रूप ले लिया. जिसमें राजकोट के पंजाबी ढाबा के संचालक अमनदीप उर्फ बाली ने कार्तिक सरवैया, केतन वोरा और प्रकाश सरवैया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में कार्तिक सरवैया नाम के युवक की मौत हो गई. जबकि प्रकाश सरवैया और केतन वोरा घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
घायल दोस्तों ने बताया कि रात को दोनों गुट पटाखे फोड़ रहे थे, तब अमनदीप के दोस्त बार-बार कार्तिक और उनके दोस्तों पर पटाखे फेंक रहे थे, जिसके बाद कार्तिक और प्रकाश ने उनको समझाने की कोशिश की, तब दोनों गुटों में झड़प हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story