भारत

सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर किया चेहरे का मसाज

jantaserishta.com
7 Aug 2024 5:20 PM IST
सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर किया चेहरे का मसाज
x
देखें वीडियो.
कन्नौज: यूपी के कन्नौज के एक नाई की घिनौनी करतूत हरकत सामने आई है। सैलून में उसने थूक लगाकर एक युवक की मसाज की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 15 दिन पुराना है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो मंगलवार से ही वायरल हो रहा है। जिसमें एक सैलून संचालक थूक लगाकर एक युवक के चेहरे पर मसाज कर रहा है। साथ ही वह मोबाइल से इसका वीडियो भी बना रहा है। ये मामला तालग्राम के छिबरामऊ चौराहे की बताई जा रही है। जिसके बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे सैलून संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद इस संबंध में प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया का है। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद सैलून संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले ऐसा ही मामला शामली से सामने आया था। जहां जून में सैलून में युवक के थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल हुआ था। थाना भवन क्षेत्र के भनेडा उद्दा के बस स्टैंड के पास स्थित सैलून संचालक अमजद ऊर्फ इरफान ने एक युवक के चेहरे की मसाज थूक से की। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा था कि क्या ये मसाज हलाला है? वहीं कुछ ने खूब खरीखोटी सुनाई थई। लोग इसे अश्लील और घिनौना बताते हुए एक्शन लेने की बात कही थी। हालांकि इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी नाई को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story