
x
बिलासपुर। जिला बिलासपुर को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति (डिस्ट्रिक्ट न्यूट्रिशन कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिशुओं, बच्चों, धात्री माताओं और गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण या महिला एवं बाल विकास विभाग का विषय नहीं है। बल्कि यह एक बहुआयामी चुनौती है, जिसमें शिक्षा, कृषि, बागवानी, आयुर्वेद, जल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक जागरूकता जैसे कई विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के संयुक्त और समन्वित प्रयासों से ही बिलासपुर को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग नरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





