भारत

बिलासपुर कालेज में नई शिक्षा नीति पर चर्चा

Shantanu Roy
17 May 2026 5:45 PM IST
बिलासपुर कालेज में नई शिक्षा नीति पर चर्चा
x
Bilaspur. बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के आइक्यूएसी सेल के तत्वावधान में दिन नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर सेल्फ फाइनेंसिंग के कोर्सेज के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन कोर्सेज की एडमिशन भी अब नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ही होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पीएस कटवाल ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों, शिक्षण पद्धति में होने वाले बदलाव तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना था। इन कोर्सेज में एडमिशन 30 मई तक है।
बीसीए कोर्स
में 60, बीबीए में 60, बीटीटीएम में 40 और बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्रॉलाजी में 30 सीटें निर्धारित हैं। इन कोर्सेज की सैंट्रेलाइज काउंसिल 04-06-2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इन्हीं भिन्न-भिन्न कोर्सेज से संबधित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने अपने विचार एवं प्रस्तुतियां साझा कीं। इनमें बीसीए विभाग से प्रो. अंकित, बीबीए विभाग से प्रो. ऋचा, बायोटेक्रॉलाजी विभाग से प्रो. रोहिणी कांता तथा बीटीटीएम विभाग से प्रो. संजय ने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न आयामों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षण, शोध एवं नवाचार पर प्रकाश डाला।
Next Story