
x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में ‘पुस्तक पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विक्टर फ्रेंकल द्वारा रचित प्रसिद्ध पुस्तक ‘मेन सर्च फॉर मीनिंग’ पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र साहिल सहगल ने पुस्तक की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कहा कि यह पुस्तक दिखाती है कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी यहां तक कि नाजी यातना शिविरों में भी इंसान अपने जीवन में अर्थ खोज सकता है। यह पुस्तक फ्रेंकल के अपने अनुभवों पर आधारित है और उनकी थ्योरी लोगोथेरेपी का परिचय कराती है।
कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाक्टर हरीश कुमार, प्राचार्य डाक्टर पंकज बासोतिया, अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार नेगी तथा कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर अनुराधा नेगी कनैन ने भी भाग लिया। डाक्टर अनुराधा नेगी ने कार्यक्रम के महत्व और उसकी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों को प्रबल करना है। कार्यक्रम में उपस्थित स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अंत में डाक्टर आशा गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डाक्टर टीडी वर्मा, प्रो. प्रोमिला ठाकुर, डाक्टर जितेंद्र साहनी, डाक्टर सतपाल और प्रो. विक्की प्रभात भी मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





