भारत

पर्यावरण और सुरक्षा मानकों पर मंथन

Shantanu Roy
22 Nov 2025 4:58 PM IST
पर्यावरण और सुरक्षा मानकों पर मंथन
x
सैंज। एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में शुक्रवार को आईएसओ व आईएमएस पर एक दिवसीय जागरूकता व प्रबंधन समीक्षा सत्र का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय जागरूकता पर का शुभारंभ एनएचपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में तैनात कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने किया। एनएचपीसी द्वारा आयोजित आईएसओ व आईएमएस केतहत जागरूकता व प्रबंधन समीक्षा सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया। एनएचपीसी की प्रशासनिक अधिकारी डॉली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में गुणवत्ता, दक्षता तथा सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है। अनुराग चौधरी ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली जैसे मानकों पर जानकारी साझा की गई।
Next Story