
x
Bilaspur. बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के आईक्यूएसी सेल और करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम वीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार ने की। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मुख अतिथि की माता बागदेई उपस्थित रही। मुख्य अतिथि का पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने मुख्यतिथि का विधिवत स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि देश के वीर सपूत का हमारे बीच में होना हमारे लिए गौरव का विषय है। इनकी देशभक्ति विदेशों में भी जानी जाती है।उन्होंने अपना सफर एनसीसी से शुरू किया।
जीवन में उन्होंने अनुशासन और शिक्षक की भूमिका को सर्वोपरि कहा। एनसीसी के कैडेट्स को कहा कि यहां हजारों विद्यार्थी हैं लेकिन आप सब स्पेशल हैं और ये वर्दी हमें दूसरो से अलग बनाती है ।कार्यक्रम के दौरान एनसीसी नेवल के अधिकारी और एसो. प्रोफेसर श्रवण कुमार ने प्रेजेंटेशन दी। कार्यक्रम में सीनियर प्रो. प्रो प्रेमजीत, पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद, डॉ. रितु, डॉ. विजय, करियर काउंसलिंग सेल की समन्वयक डॉ. नम्रता पठनिया, डा.ॅ रवि प्रकाश, डा. मनोहर सहित अन्य मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





