भारत

Mockdrill से आपदा से बचाव की ट्रेनिंग

Shantanu Roy
23 July 2024 4:38 PM IST
Mockdrill से आपदा से बचाव की ट्रेनिंग
x
Chamba. चंबा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 14वीं बटालियन एनडीआरफ नूरपुर के सहयोग से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा सरोल में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत आपदा मित्रों, टास्क फोर्स और स्वयंसेवी युवाओं को आपदा के दौरान खोज एवं बचाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान में 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बलजिंद्र सिंह सेनानी की देखरेख में निरीक्षक सुशील वर्मा, उप निरीक्षक अमित कुमार तथा सहायक प्रशिक्षक सिपाही/जीडी उग्रसेन कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार तथा पुष्कर राम ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के जरिए आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व एहतियातों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र कश्यप, नायब तहसीलदार चंबा ने एनडीआरएफ के इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया। उन्होंने बताया कि आपदा में राहत-बचाव की तकनीकों की बारीकियों को जाना। इस कार्यक्रम में आपदा मित्र एवं युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
Next Story