
x
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। दौलतपुर चौक-पिरथीपुर सडक़ पर आरा मशीन के समीप सडक़ पर जमा गंदे पानी और बदहाल सडक़ की स्थिति ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सडक़ पर लंबे समय से गंदा पानी खड़ा रहने के कारण पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर गंदे पानी के छिंटे पडऩे जहां राहगीरों के कपड़ेे खराब हो रहे हैं और पैदल चलना दुश्वार हो रहा। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग हादसों का कारण बनता जा रहा है। इसके अतिरिक्त पानी की निकासी न होने की वजह से नजदीकी दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों देसराज भाटिया, अश्वनी, रमेश जसवाल, संजीव कुमार, अंशुल कपाटिया और महेश सहित अन्य ने बताया कि सडक़ किनारे नालियों की समुचित निकासी न होने से गंदा पानी सडक़ पर फैल जाता है। इसके चलते सडक़ पर फिसलन बनी रहती है और उबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरते समय वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि घरों से निकलते गंदे पानी वाली नाली की निकासी बंद पड़ी है और पानी सडक़ पर जमा होने की स्थिति में हालात और भी गंभीर हो रही है। इससे पहले दिसंबर में भी पानी का जमाव हुआ था तब लोकनिर्माण विभाग द्वारा बजरा इत्यादि डालकर अस्थायी हल किया था, लेकिन 6 माह बीत जाने के वाद भी सडक़ के इस को पक्का नहीं किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





