
x
Cholathra. चोलथरा। पोलिंग स्टेशन चोलथरा व शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चोलथरा तक सडक़ सुविधा व पहुंच मार्ग को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद आज सुबह एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पाठशाला प्रशासन ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण के चलते प्रभावित मार्ग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं और बीमार मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।
एसडीएम ने मोर्थ अधिकारियों को एक दिन के भीतर पोलिंग बूथ तक वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और पाठशाला के लिए स्थायी सडक़ बहाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान मोर्थ की ओर से मौके पर उपस्थित एसडीओ शुभम ने भी आश्वासन दिया कि पाठशाला की ओर डंगा निर्माण के दौरान बने गड्ढों और खतरनाक हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। साथ ही पाठशाला तक सुरक्षित पहुंच के लिए रास्ते का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सडक़ सुविधा बहाल करने के विषय में विस्तृत साइट निरीक्षण के बाद तकनीकी रूप से संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। पाठशाला के प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा के लिए दीवार और अन्य उपायों की भी मांग की गई है। प्रशासन की सक्रियता के बाद क्षेत्रवासियों में समाधान की उम्मीद जगी है, लेकिन अब निगाहें आश्वासनों के धरातल पर उतरने पर टिक गई हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





