भारत

गगल से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट, इंडिगो एयरलाइंस का विमान देगा सेवाएं

Shantanu Roy
1 July 2026 3:35 PM IST
गगल से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट, इंडिगो एयरलाइंस का विमान देगा सेवाएं
x
Google. गगल। गगल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस बुधवार को नोएडा स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई उड़ान के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश और राजधानी दिल्ली क्षेत्र के बीच हवाई संपर्क और अधिक मजबूत होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से परिचालन शुरू हुआ था। शुरुआती ट्रायल और सिस्टम स्टेबलाइजेशन के बाद अब एयरपोर्ट अपने उड़ान नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, जिसके तहत गगल एयरपोर्ट को भी सीधे हवाई संपर्क से जोड़ा गया है। अब तक गगल एयरपोर्ट से इंडिगो की नियमित उड़ानें केवल दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए संचालित होती थीं, लेकिन बुधवार से जेवर नोएडा के लिए भी सीधी फ्लाइट उपलब्ध होगी। इंडिगो की यह सेवा प्रतिदिन संचालित होगी। यात्री एयरलाइन की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक
करवा सकते हैं।


फिलहाल इस रूट का किराया लगभग 7000 से 8000 रुपए के बीच निर्धारित किया गया है। नई उड़ान के शुरू होने के साथ ही गगल एयरपोर्ट से अब इंडिगो की पांच, स्पाइसजेट की तीन तथा एलायंस एयर की एक नियमित उड़ान संचालित होंगी, जिससे हवाई यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक अमित सकलानी ने कहा कि गगल एयरपोर्ट को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधा हवाई संपर्कमिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इंडिगो का विमान प्रतिदिन सुबह 9:55 पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 11:40 पर गगल एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद विमान दोपहर 12:00 बजे गगल से उड़ान भरकर 1:40 पर जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस प्रकार दोनों शहरों के बीच की दूरी महज एक घंटा 40 मिनट में पूरी हो सकेगी।
Next Story