भारत

नाहन में डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में हुआ निधन

Shantanu Roy
12 Nov 2024 9:59 AM GMT
नाहन में डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में हुआ निधन
x
Nahan. नाहन। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पांवटा साहिब व नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या परमार का निधन हो गया है। सत्या परमार का निधन जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह हुआ। वह पिछले करीब 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे।

पूर्व में हिमाचल के मुख्यमंत्री व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रह चुके ठाकुर रामलाल की पुत्री सत्या परमार कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ नेत्री थी। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सत्या परमार हिमाचल प्रदेश महिला समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रही। सत्या परमार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा था। उनके अचानक निधन से सिरमौर जिला ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद नाहन के अंतिम धाम में किया जाएगा।
Next Story