भारत

38,500 का चालान वाली खबर क्या आपने भी पढ़ी?

jantaserishta.com
14 April 2025 5:33 PM IST
38,500 का चालान वाली खबर क्या आपने भी पढ़ी?
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के एलिवेटेड रोड पर थार गाड़ी की छत पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. वीडियो में देखा गया कि एक युवक चलती गाड़ी की छत पर तेज म्यूजिक पर डांस कर रहा है. यह स्टंट न सिर्फ नियमों की अनदेखी है, बल्कि इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था.
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वीडियो का संज्ञान लिया और संबंधित वाहन के खिलाफ 38,500 रुपये का चालान काटा. पुलिस ने यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों के उल्लंघन पर की.
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस तारीख को शूट किया गया. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और उसमें नजर आ रहे युवक की पहचान में जुटी है. गाड़ी की डिटेल्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story