भारत

IB अफसर के साथ ये क्या हो गया? मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 April 2025 5:19 PM IST
IB अफसर के साथ ये क्या हो गया? मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

एक्शन में पुलिस.
नई दिल्ली: नई दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग इलाके में एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अख्तर राजा (41) और गुलाम रज़ा (25) हैं, दोनों बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात IB अधिकारी पहाड़गंज स्थित एक रेस्टोरेंट गए थे. वहीं से दोनों आरोपी उनका पीछा करने लगे. रात करीब 1 बजे जब अधिकारी आरके आश्रम मार्ग पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी दोनों ने मिलकर उन्हें लूट लिया.
आरोपियों ने अधिकारी से उनका वॉलेट छीन लिया, जिसमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर ID, CGHS कार्ड और करीब 1,500 रुपये नकद थे. मामले की शिकायत मिलने के बाद मंदिर मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया और पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले.
CCTV फुटेज में एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा दिखा, जिसे ट्रैक कर पुलिस ने अख्तर को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि लूट की योजना उसने और गुलाम रज़ा ने मिलकर बनाई थी. रेस्टोरेंट से अधिकारी का पीछा करते हुए अख्तर ने रज़ा को आरके आश्रम के पास उतारा, जहां रज़ा ने अधिकारी से चाकू दिखाकर लूट की.
पुलिस ने गुलाम रज़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से अधिकारी का वॉलेट, आधार और वोटर ID कार्ड और 725 रुपये नकद बरामद हुए हैं. साथ ही लूट में इस्तेमाल किया गया चाकू और ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story