
x
Dharmshala. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने एक बार फिर देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है। आईपीाएल-2026 में धर्मशाला के मैदान को ‘बेस्ट ग्राउंड एंड पिच ऑफ द सीजन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए एचपीसीए को 25 लाख रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 2024 में भी स्टेडियम को साढ़े 12 लाख रुपए का पुरस्कार मिल चुका है, जबकि पिछले सीजन में ऑपरेशन सिंदूर की वजह से मैच स्थगित होने से धर्मशाला वंचित रह गया था। गौर हो कि धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों सहित क्वॉलिफायर-1 मैच भी खेला गया था।
इसमें पिच व मैदान की खिलाडिय़ों सहित हर ओर प्रश्ंासा देखने को मिली। अब धर्मशाला स्टेडियम के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। यह उपलब्धि मैदान की बेहतरीन गुणवत्ता, उत्कृष्ट पिच तैयारियों और पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले क्यूरेटरों, ग्राउंड्समैन और प्रबंधन टीम की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि आईपीएल-2026 में मिला यह सम्मान हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





