भारत

गौरव, सौरव-विशाल की भेंटों पर झूमें श्रद्धालु

Shantanu Roy
27 May 2026 4:52 PM IST
गौरव, सौरव-विशाल की भेंटों पर झूमें श्रद्धालु
x
Chandpur. चांदपुर। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर-3 में बाल राम नाटक समिति बिलासपुर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। करीब साढ़े सात बजे शाम मां श्री नयना देवी जी, मां श्री ज्वाला जी और दुर्गा मंदिर रौड़ा सेक्टर से लाई गई मां की पावन ज्योतियों को आरती के साथ प्रतिष्ठापित किया गया। पंडित विजय शर्मा और चंद्रशेखर ने मंत्रोच्चारण के साथ इस रस्म को निभाया। भजन संध्या में मंच संचालन अनुभवी एंकर सुशील पुंडीर ने किया। इस संध्या में सौरव धीमान, गौरव धीमान, शुभम और विशाल पठानिया ने एक से बढक़र मां की भेंटे गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया। अमन त्रिवेदी आर्टस द्वारा सुंदर एवं मनमोहक
झांकियां निकाली गई।


जिसमें राधा कृष्ण, मां काली, बाबा बालक नाथ और कृष्ण सुदामा की मित्रता पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई। संध्या में न सिर्फ हिंदु समुदाय के लोग अपनी सहभागिता निभाते हैं, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं इस बार भी मुस्लिम युवाओं ने भजन संध्या में छबील की सेवा संभाली थी, जिसमें उन्होंने शीतल एवं मीठा जल, फ्रूटस, आईसक्रीम व खीर आदि श्रद्धालुओं में वितरित की। संध्या की समाप्ति पर कंजक पूजन के बाद हलवा, चने का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल राम नाटक समिति के प्रधान सुमित शर्मा के साथ राकेश शर्मा, राधा कृष्ण, राजेश भारद्वाज, टीसी सैनी, संजय शर्मा, मोहम्मद रज्जाक, ताहिर खान, अंकित, नीटू, शीन मोहम्मद, रहमान खान, जफर खान, रमजान मोहम्मद, वसीम मोहम्मद, मदन राणा व अश्वनी आचार्य सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।
Next Story