भारत

दानव जिंदा है इंसान के भेष में! पड़ोसी ने किया कुछ ऐसा पुलिस वाले तक हैरान

jantaserishta.com
1 March 2023 2:41 PM IST
दानव जिंदा है इंसान के भेष में! पड़ोसी ने किया कुछ ऐसा पुलिस वाले तक हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दो बच्चों को इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था.
ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी. यहां पर एक युवक ने अपने पड़ोसी के दो बच्चों को इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था. इस घटना में पड़ोसी के बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और बेटी को गंभीर चोट आई थी, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था. उस पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.
एजेंसी के मुताबिक, घटना मुंब्रा थाना इलाके के मुंब्रा टाउनशिप के देवरीपाड़ा को शनिवार को हुई थी. आसिफ नाम के युवक ने अपने पड़ोसी के दो बच्चे 5 साल के बेटा और 4 साल की बेटी को इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था. ऊंचाई से फेंके जाने के कारण मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.
मगर, बच्ची बच गई. वह किसी तरह अपने घर पहुंची और माता-पिता को घटना के बारे में बताया. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी थी. पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी मुंब्रा पुलिस थाने को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस की जांच में सामने आया कि आसिफ के कोई औलाद नहीं थी. उसका अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता था. पत्नी पड़ोसी की मां से बात करती थी. यह आसिफ को पसंद नहीं था. इसलिए उसने पड़ोसी के बच्चों को इमारत से नीचे फेंक दिया, जिसमें 5 साल के मासूम की मौत हो गई थी.
वहीं, इस मामले पर मुंब्रा पुलिस का कहना है कि भाई-बहन को इमारत से नीचे फेंकने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में बच्चे की मौत हो गई थी और घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या के प्रयास) में मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story