भारत

देवेंद्र भुट्टो ने पार्टी में पटका पहनाकर किया स्वागत

Shantanu Roy
3 April 2024 11:31 AM GMT
देवेंद्र भुट्टो ने पार्टी में पटका पहनाकर किया स्वागत
x
बंगाणा। कुटलैहड़ कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। मंगलवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुटटों ने सुरेश पंडित व उनके समर्थकों को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। देवेंद्र भुट्टों ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया। भुटटों ने कहा कि भाजपा में सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। सुरेश पंडित ने कहा उनका परिवार शुरु से ही कांग्रेस के साथ चलता रहा।

अब न तो कांग्रेस के पास नेता है और न ही नेतृत्व है। हमने वह समय भी देखा है, जब राज्य के मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह कुटलैहड़ में आकर कुटलैहड़ के कांग्रेस नेताओ को एकता का पाठ पढ़ाते थे। सुरेश पंडित ने कहा कि आज देश में केवल मोदी लहर है। कांग्रेस पार्टी दूर-दूर तक नहीं है। भाजपा के संस्कार, भाजपा की नीतियां और देवेंद्र कुमार भुट्टो की कार्य कुशलता को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए है। बताते चले कि सुरेश पंडित पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता है।
Next Story