भारत

Devendra Bhutto ने जमासनी माता मंदिर में लगाया खीर का भंडारा

Shantanu Roy
23 July 2024 12:06 PM GMT
Devendra Bhutto ने जमासनी माता मंदिर में लगाया खीर का भंडारा
x
Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार को जमासनी माता मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना और हवन किया। कुटलैहड़ की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगी। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि वह पूरे कुटलैहड़ को अपना परिवार मानते है,इसलिए इस पवित्र दिन को अपने परिवारजनों के साथ भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूरे कुटलैहड़ के सुख शांति और समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इसके बाद
पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं
और मंडल पदाधिकारियों के साथ बंगाणा चौक पर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया। बंगाणा के बाद पूर्व विधायक ने डोहगी में लगे मनरेगा कर्मियों के बीच भी खीर का वितरण किया। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बताया सनातन धर्म से जुड़े सभी त्योहार को मनाने और जन सेवा का यह काम सतत चलता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, प्रदेश सचिव एससी मोर्चा सूरम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार, पूर्व प्रधान संजीव, प्रधान रघुवीर सिंह, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story