भारत
पुराना होशियारपुर रोड पर लालसिंगी खड्ड के किनारे तबाही, पलभर में सब स्वाह
Shantanu Roy
22 Nov 2025 3:57 PM IST

x
Una. ऊना। शहर ऊना के समीपवर्ती पुराना होशियारपुर रोड पर लालसिंगी खड्ड के किनारे प्रवासियों की 21 झुंग्गियां जलकर राख हो गई। घटना में पीडि़त परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी भी परिवार को कोई भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार जिन परिवारों की झुंग्गियां जली हैं, वह अपने-अपने कार्यों पर गए हुए थे या फिर बिहार में शादी समारोह में गए थे और पीछे से उनके आशियाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलते हुए फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर आग बुझाने के मोर्चा संभाला, अन्यथा 150 के करीब झुंग्गियां आग की भेंट चढ़ जाती। फायर बिग्रेड को भी मौके पर पाइप पहुंचाने के लिए डब्बल लाइन डालनी पड़ी, उसके बाद जाकर झुंग्गियों को आग की चपेट से बचाया गया।
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि इन 150 से अधिक झुंग्गियों को जाने के लिए पैदल चाल के लिए रास्ता है, ज्यादा से ज्यादा दो पहिया वाहन इस बस्ती से होकर जा सकता है। इसके चलते फायर बिग्रेड ने खड्ड के पार गाड़ी खड़ी कर डब्बल लाइन डालकर पाइप घटना स्थल तक पहुंचाई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि लालसिंगी में झुग्गियों में लगी आग को जिला प्रशासन ने मौके पर तुरंत राहत-बचाव दल भेज कर नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ।अग्रिशमन केंद्र ऊना के अधिकारी अशोक राणा ने कहा कि प्रति परिवार को कम से कम दस हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें 21 परिवार शामिल हैं, तो दो लाख रुपए से अधिक की इस आग की घटना में पीडि़त परिवारों को क्षति हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





