भारत

सच्चाई जानने के बावजूद पत्नी को रखने तैयार था पति, हद पार करने पर करा दी दूसरी शादी

Nilmani Pal
25 April 2025 6:47 AM IST
सच्चाई जानने के बावजूद पत्नी को रखने तैयार था पति, हद पार करने पर करा दी दूसरी शादी
x
पढ़े पूरी खबर

त्रिपुरा। उत्तर प्रदेश के बाद अब त्रिपुरा से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। खबर है कि पत्नी के विवाहेतर संबंधों से परेशान होकर शख्स ने यह कदम उठाया है। बुधवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद एक स्थानीय हिंदू मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस का कहना है कि सहमति से हुए इस कार्य के चलते उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतरीबाजार के रहने वाले नयन साहा ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्हें खुशी खुशी साथ रहने दें।' इधर, नव दंपति का कहना है कि आपसी सहमति के बाद ही दोनों ने शादी की है।

रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि साहा को पता चल गया था कि उनकी पत्नी का चक्कर पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स से है। खास बात है कि साहा ने शादी के 8 साल बाद यह कदम उठाया है। खबर है कि वह बार-बार पत्नी से अवैध संबंध खत्म करने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ संपर्क बनाए रखा।

मनईपथार पुलिस आउटपोस्ट के एक अधिकारी जयंतदास ने अखबार को बताया कि ऐसा पता चलता था कि अवैध संबंधों के चलते साहा पत्नी को प्रताड़ित करता था। साथ ही उसने दोनों को रंगे हाथ भी पकड़ा था।


Next Story
null