भारत

कॉलेज छात्रों को ब्लैकमेल करने वाले दो लड़के गिरफ्तार, मुस्लिम होकर खुद को बताते थे हिन्दू

Nil dhankar
25 April 2025 6:32 AM IST
कॉलेज छात्रों को ब्लैकमेल करने वाले दो लड़के गिरफ्तार, मुस्लिम होकर खुद को बताते थे हिन्दू
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। भोपाल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने कई साल पुराने अजमेर कांड की यादें ताजा कर दीं. भोपाल के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों और पूर्व छात्रों ने गैंग बनाकर एक के बाद एक कई युवतियों से रेप किया. कई युवतियों ने बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं करवाया लेकिन बागसेवनिया पुलिस थाने में एक युवती ने जब हिम्मत कर केस दर्ज करवाया तो अन्य लड़कियों की भी हिम्मत खुली. लिहाजा अब तक 3 युवतियां सामने आ चुकी हैं.

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों फराज खान और साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, मामला रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज का है. आरोप है कि यहां हिंदू लड़कियों को पहले प्रेम के जाल में फंसाया गया और फिर उनके साथ संबंध बनाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया.

यही नहीं, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वो अपनी सहेलियों या परचित लड़कियों को भी लड़कों से मिलवाकर दोस्ती करवाएं और बाद में उन युवतियों के साथ भी दुष्कर्म किया गया. सभी आरोपी युवक धर्म विशेष से ताल्लुक रखते हैं जबकि सभी पीड़ित लड़कियां हिंदू हैं. बागसेवनिया थाने में इस बाबत 16 अप्रैल को पहली एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

युवती ने पुलिस को बताया कि पहले उसके साथ फराज खान नाम के युवक ने हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया और संबंध बनाए. इसी दौरान वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ और तब पता चला कि उसका असली नाम फराज है. आरोपी ने पीड़िता को दो अन्य युवकों से भी मिलवाया जिन्होंने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद इसी कॉलेज की दो अन्य छात्राओं ने भी इसी तरह की घटना खुद के साथ घटित होने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई तो मामले की गंभीरता का खुलासा हुआ.


Next Story