भारत

नगालैंड से मनाली पहुंचे मां हिडिंबा के वंशज

Shantanu Roy
16 May 2024 11:14 AM GMT
नगालैंड से मनाली पहुंचे मां हिडिंबा के वंशज
x
कुल्लू। महाभारत काल से जुड़ी कई बातों को आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं। जी हां, नगालैंड के दीमापुर के लोग स्वयं को माता हिडिंबा के वंशज मानते हैं। सोमवार को माता हिडिंबा की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित जागरा में उन्होंने शिरकत की। मंगलवार को माता का आशीर्वाद लिया।

दीमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है। दीमापुर को कभी हिडिंबापुर के नाम से जाना जाता था। यहीं पर हिडिंबा ने भीम से विवाह किया था। यहां बहुलता में रहने वाली डिमासा जनजाति के लोग खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज मानते हैं। मंगलवार को ढूंगरी में माता हिडिंबा की जयंती पर शुरू हुए मेले का साक्षी बनने के लिए नगालैंड से लगभग 44 लोग यहां पहुंचे हैं। वहीं, माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Next Story