भारत
उपायुक्त का खुलासा, 2735 में से 1100 किशोरियों को लगाई वैक्सीन
Shantanu Roy
26 Jun 2026 4:06 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को उत्साहजनक सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से अब तक निर्धारित लक्ष्य 2735 किशोरियों में से लगभग 1100 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है जो कुल लक्ष्य का लगभग 40 प्रतिशत है। यह उपलब्धि प्रदेश के औसत 36 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज से अधिक है जिससे बिलासपुर राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने यह खुलासा किया। राहुल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे विद्यालयों में छात्राओं एवं अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करें और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विद्यालयों तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रही हैं। उपायुक्त के अनुसार एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है और इसका समय पर टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। विश्व स्तर पर हुए विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों में एचपीवी वैक्सीन को सुरक्षित एवं प्रभावी पाया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सहित कई देशों में किए गए अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के मामलों और उससे होने वाली मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। इसलिए अभिभावकों को बिना किसी संकोच के अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाना चाहिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





